एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7411 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, फटाफट चेक कर लो – MP Police Bharti Admit Card

Rate this post


MP Police Bharti Admit Card : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत, आरक्षक और रेडियो ऑपरेटर के 7411 पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। लिखित परीक्षा की तारीख 12 अगस्त 2023 को विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। ऐसे में परीक्षा शूरू होने में अब कुछ ही दिन ही बाकी हैं और अभ्यर्थियों को बेसब्री से एमपी पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड (MP Police Bharti Admit Card) जारी होने का इंतजार है। जिसे लेकर अपडेट आ गई है और अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

MP Police Bharti Admit Card: एमपी पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड को लेकर नया एवं ताजा अपडेट

बता दें बीते महीनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में 1 लाख भर्ती का वादा किया था। जिस में उन्होंने कहा था 2023 के खत्म होने से पहले 1 लाख पदों पर युवाओं भर्ती प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की और से 7411 पदों के लिए आरक्षक और रेडियो ऑपरेटर की भर्ती निकाली गई थी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब 12 तारीख से परीक्षा शुरू हैं। इसलिए अभ्यर्थियों द्वारा एडमिट कार्ड का इंतजार किया जा रहा है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड कब तक

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आमतौर पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल (MP Police Constable) के प्रवेश पत्र को जारी करता है। यह प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा की तिथियों, स्थलों, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ प्रदान करता है। अगर 2023 के लिए एमपी पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड (MP Police Bharti Admit Card) की बात करें तो किसी भी वक्त जारी हो सकता है। क्योंकि अब परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा है।

See also  रॉकेट बना यह सस्ता शेयर एक्सपर्ट बोले ₹160 जाएगा भाव खरीद लो खरोड़ो देगा - Share Price Today

जैसे एमपी आरक्षक और रेडियो ऑपरेटर पदों के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होता है। सभी अभ्यर्थी एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी, इसलिए उन्हें प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें और साथ जरूर लाएं।

यहाँ करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

पहले, आपको मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको “Mp Police Constable Admit Card 2023” लिंक मिलेगा, उसे क्लिक करें। इसके बाद, आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, और नाम डालना होगा और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, “Mp Vyapam Police Constable Admit Card” आपके सामने दिखाई देगा। आप चाहें तो इसे प्रिंट या पीडीएफ फाइल में सेव कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए संचित कर सकते हैं।

Join Telegram | Join Whatsapp

Leave a Comment