यूपीएसएसएससी आयोग ने पीईटी आवेदन फॉर्म और परीक्षा के लिए अपडेट किया जारी – UPSSSC PET 2023 Update

Rate this post


UPSSSC PET 2023 Update : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों को बड़ी अपडेट दी गई गई। यह अपडते प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन को लेकर है। यदि आपको भी यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार है तो, वह खबर आ गई है जिसका आपको इंतजार था। यानी यूपी पीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन पर अपडेट क्या है, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कब से लिए जाएंगे और परीक्षा का आयोजन किस दिन से शुरू होगा। सभी UPSSSC PET 2023 Update आपको आज यहाँ जानने को मिलेगी।

UPSSSC PET 2023 Update: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा को लेकर नया व ताजा अपडेट जाने

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होगा, जो प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। यह परीक्षा एक वर्ष के लिए मान्यता प्राप्त करती है और इसके उत्तीर्ण होने पर उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आने वाली सभी मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन मुख्य परीक्षाओं के लिए भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के कटऑफ मार्क्स को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन होता है, इसलिए उम्मीदवारों को इस प्रारंभिक परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

30 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2023 के नोटिफिकेशन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इस बार अगस्त के पहले सप्ताह में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके अनुसार, अक्टूबर माह में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें इस बार 30 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेने की योजना है। यह एक बड़ी संख्या है, जो परीक्षा की महत्वपूर्णता को दर्शाती है।

See also  ₹35 से लुड़कर आया ₹5 अभी 500 खरीद लो जल्द बन जाओगे करोड़पति - Share Price Today

कब से होगा परीक्षा का आयोजन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से यह भी जानकारी मिल रही है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का एग्जाम आयोजित किया जाने का प्रस्ताव तैयार है। इस परीक्षा के आयोजन के बाद, ढेर सारी भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाएंगे। हालांकि, यहां स्पष्ट जानकारियां नहीं हैं और उपर्युक्त जानकारी सूत्रों से मिली है। अधिक विवरण और नवीनतम समाचार के लिए आप अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा हमें इस संबंध में कोई भी अपडेट मिलता है तो, व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से आपको तुरन्त सूचित करेंगे।

Join Telegram | Join Whatsapp

Leave a Comment